आरटीआई अधिनियम की धारा 4 (1) (बी) के अधीन रेपको बैंक का स्वैच्छिक प्रकटीकरण | ||
---|---|---|
i | इसके संगठन, कार्य और कर्तव्यों का विवरण | बैंक की उत्पत्ति, प्रशासन, क्षेत्राधिकार आदि का विवरण प्राप्त करने के लिए, हमारे बारे और संगठनीय संरचना पर क्लिक करे। |
ii | इसके अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकार और कर्तव्य | अधिकारियों और कर्मचारियों की शक्तियों और कर्तव्य का निर्धारण निदेशक मंडल/उप समिति द्वारा और सेवा नियमों के अनुसार किया जाता है। विभिन्न ग्रेड के अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों के प्रत्योजन का निर्णय प्रबंध निदेशक द्वारा किया जाता है जिसे संगठन की आवश्यकता के आधार पर समय- समय पर संशोधित किया जाता है।संबंधित स्वीकृति प्राधिकारी प्रत्येक प्रस्ताव की योग्यता के आधार पर ऋण या अन्यता स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा,जब भी आवश्यकता होती है,बैंक विभिन्न कार्यात्मकताओं की शक्तियों और कर्तव्य के संबंध में परिपत्र,दिशानिर्देशों और निर्देश जारी किया जाता है। |
iii | पर्यवेक्षण और उत्तरदायित्व की प्रणाली सहित निर्णय लेने की कार्यवाही में अनुसरण की गई प्रक्रिया | निर्णय लेने की प्रक्रिया के संबंध में बैंक में एक सुपरिभाषित व्यवस्था है। अंतिम निर्णय विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों पर और समिति के दृष्टिकोण के माध्यम से भी लिए जाते है। इसके अलावा, एक अच्छी तरह से परिभाषित संगठनात्मक संरचना और जवाबदेही और नियंत्रण प्रणाली की एक स्पष्ट व्यवस्था है, जो नियमात्मक/सीवीसी दिशानिर्देशों को भी ध्यान में रखती है। पर्यवेक्षण करने और जवाबदेही/जिमेमोदारी तय करने के लिए विभिन्न नियंत्रण उपाय किए गए है। |
iv | इसके कार्यों के निर्वहन के लिए निर्धारित मानदण्ड | बैंक के बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीतियों पर जारी निर्देशों का पालन करता है ।
बैंक निम्नलिखित बुनियादी मूल्य/ मानदंडों के साथ कार्य करता है • प्रत्यावासी पुनर्वास • ग्राहक संतुष्टि • सभी व्यवहार और संबंधों मे निष्पक्षता • उत्कृष्ट मानवीय मूल्य • उच्चतम क्रम की अखंडता • नीति और प्रणालियों में पारदर्शिता और अनुशासन बैंक के मुख्य कार्यों यानी जमा और ऋण के, जमा/अग्रिम और विभिन्न उत्पादों के ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट में प्रदर्शित की जाती है और सभी शाखाओं में भी उपलब्ध कराई जाती है। ऋण स्वीकृती में, बैंक के शाखाओं का प्रत्येक अधिकारी ऋण प्रस्तावों पर विचार करते है और प्रस्तावों के योग्यता के आधार पर शक्तियों के प्रत्यायोजन की व्यवस्था के अनुसार निर्णय लेता है ।बैंक के सभी अधिकारियों से अपने कर्तव्यो और जिम्मेदारियों का ईमानदारी और उचित परिश्रम के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की जाती है। जनता अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसैट की वेबसैट का उपयोग कर सकते है। |
v | नियंत्रण में उपलब्ध या कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यों का निष्पादन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले नियमों और विनियमों, निर्देशों, नियमावली और अभिलेख । | सभी कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सभी आवधिक परिपत्र,नियमावली,आचरण विनियम आदि उपलब्ध कराए जाते है और यह इंट्रानेट पोर्टल में उपलब्ध है। |
vi | नियंत्रण में उपलब्ध दस्तावेज़ों की श्रेणियों से संबंधित एक अभिकथन । | कानून,नियमों और विनियमों के अनुसारआवश्यर दस्तावेज जैसे शोयरधारकों के रिजिस्टर/आर.जी.बी की बैठकों की बोर्ड की बैठकों और विभिन्न समिति की बैठकों के कार्यवाही का रिकार्ड, ग्रहकों/उधारकर्ताओं/गारंटरों, तीसरे पक्ष के द्वारा निष्पादित कॉनट्राक्ट, तुल पत्र, स्टाफ के रिकार्ड आदि बैंक के नियंत्रण मे उपलब्ध है। |
vii | अपनी नीति तैयार करने या उसके कार्यान्वयन के संबंध में जनता के सदस्यों द्वारा परामर्श, या प्रतिनिधित्व के लिए उपस्थित किसी भी व्यवस्था का विवरण । | निदेशक मंडल, जो अपनी नीति तैयार करता है और सागू करता है, भारत सरकार द्वारा गठित और नामित किया जाता है। विवरण के लिए हमारे बैंक के वेबसैट www.repcobank.com पर क्लिक करे। शेयरधारक प्रतिनिधियों की आम सभा की बैठक में बैंक की नीतियों से संबंधित स्पष्टिकरण मांग कर सकते है। इसके अलावा, बैक के वित्तीय प्रदर्शन कों समय समय पर वेबसैट में जनता के लिए प्रकाशित किया जाता है जो बैंक की नितियों और उनके कार्यान्वयन के बारे में एक विचार देगा। विभिन्न वर्गों के सद्य ग्राहकों को ग्राहक बैठक के ल्ए आमंत्रित किया जाता है, जिसमें उन्हे बैंक की नीतियों को जानने का अवसर मिलता है। वे इसमें सुधार के लिए सुझाव, यदि कोई हो, भी दे सकते है। |
viii | बोर्ड, परिषदों, समितियों और अन्य संगठनों जिन्हे सलाह देने के उद्देश्य से गठित किए गए पर एक अभिकथा क्या इन बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों की बैठकें आम जनता के लिए खुले हैं, या ऐसी बैठकों का कार्यवृत्त जनता को आसानी से उपलब्ध है| | बैंक के निदेशक मंडल में केंद्र/राज्य सरकारों के वरिष्ठ स्तर के आई.ए.एस अधिकारी,निर्वाचित सदस्य और प्रबंध निदेशक शामिल है।
बोर्ड उप समितियाँ और अन्य कार्यात्मक समितियाँ निममनलिख्त है। 1.प्रबंधन समिति 2.पारिश्रमिक समिति 3.लेखा परीक्षा समिति अन्य कार्यकारी समितियाँ जिनमे बैंक अधिकारी शामिल है 1.एसेट लायबिलिटी कमेटी 2.निवेश समिति 3.क्रय समिति 4.क्रेडिट कमिटी 5.आई.टी संचालन समिति 6.समझौता सलाहकार समिति 7.ब्याज दर समिति जनता बोर्ड/समितियों की बैठकों मों भाग लेने के हकदार नही है और कार्यवृत जनता के लिए उपगम्य नही है। |
ix | अधिकारियों और कर्मचारियों की एक निर्देशिका. | चूंकी कर्मचारियों की संख्या काफी बडी है और वे स्थानांतरण के अधीन है, इसलिए बैंक के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची प्रकाशित करना और उन्हे समय समय पर अद्यतन रखना संभव नही है। कार्यालयों/शाखाओ की सूची जनता के संदर्भ के लिए वेबसैट पर उपलब्ध है। जनता,निकटतम शाखा के बारे में जानकारी के लिए बैंक की वेबसैट के शीर्षक “हमसे संपर्क करे” देख सकते है। |
x | नियमों में क्षतिपूर्ति की व्यवस्था सहित प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले मासिक पारिश्रमिका । | सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पारिश्रमिक बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है।
आधिकारियों और कर्मचारियों की निर्देशिका पर क्लिक करे। |
xi | अपनी सभी एजेंसियों को आवंटित किए गए बजट में, इसके सभी योजनाओं के विवरण, प्रस्तावित व्यय और किए गए संवितरणों पर रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है।. | जनता के पैसे और संवतरण के खर्च के लिए कोई योजना और बजट नही है और यह प्रावधान रेप्को बैंक पर लागू नहीं होता है |
xii | आवंटित राशि और ऐसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों के विवरण सहित, सब्सिडी कार्यक्रमों के निष्पादन की विधियां।. | समग्र रूप से उधार गतिविधियाँ केलिए कोई आवंटित राशि कार्यक्रम या योजना नही है। यह प्रावधान रेप्को बैंक पर लागू नहीं होता है। |
xiii | रियायतों, परमिट या प्राधिकरण को प्राप्त करने वाले प्राप्तकर्ताओं का विवरण। | डिमांड और टर्म डिपॉजिट के संबंध में, बैंक द्वारा रियायतें देने के कोई कार्यक्रम नहीं हैं; परमिट, प्राधिकरण निम्नलिखित को छोड़कर:
बचत बैंक जमा के लिए, स्टाफ / पात्र पूर्व-कर्मचारियों के सदस्यों को 1.00% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। घरेलू सावधि जमा के लिए 1% का अतिरिक्त ब्याज कर्मचारियों (रेगुलर / कॉन्ट्रैक्ट / ग्रुप / रिटायर्ड) और ए-क्लास के सदस्यों को दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। उपर्युक्त के अलावा, प्रदान की गई विभिन्न सेवाओं के लिए प्रभारी रियायतें समय-समय पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित ग्राहकों की श्रेणी, सरकारी विभागों, मंत्रालयों, संस्थानों, धार्मिक कल्याण सेवाओं / धर्मार्थ संस्थानों आदि के लिए विस्तारित की जाती हैं। ऋण की प्रकृति और मात्रा के आधार पर प्रत्यावासी सदस्य ग्राहकों के लिए 2% तक ऋण के लिए रियायती ब्याज दर की पेशकश की जाती है। परमिट/प्राधिकरण प्रदान करने के लिए बैंक में कोई कार्यक्रम नही है और इस प्रावधान से संबंधित बैंक में कोई सामग्री नही है। |
xiv | किसी इलेक्ट्रॉनिक रूप में इसके द्वारारखे जाने वाले या उपलब्ध होने वाले सूचनाओं का संदर्भ। | वह सूचना, जो सार्वजनिक / ग्राहक के हित में हैं, उसे हमारे वेबसाइट www.repcobank.co.in पर ग्राहकों और जनता के लाभ के लिए प्रस्तुत किया गया हैं |
xv | पुस्तकालय के कार्य के घंटे या अध्ययन कक्षके खुलने और बंद होने के समय सहित नागरिकों को सूचना प्रदान करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के विवरण, यदि सार्वजनिक उपयोग के लिए रखा गया हैं।. | सार्वजनिक बैंक शाखाओं में से किसी से हमारे विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी हमारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है:www.repcobank.com रेप्को बैंक पब्लिक के लिए कोई लाइब्रेरी / रीडिंग रूम नहीं बनाए हुए है। |
xvi | जन सूचना अधिकारियों और सहायक जन सूचना अधिकारियों के नाम, पदनाम और अन्य विवरण। | विवरण के लिए, पीआईओ के विवरण, प्रथम अपीलीय प्राधिकरण और पारदर्शिता अधिकारी पर क्लिक करें| |
xvii | ऐसी अन्य सूचनाएं जो निर्धारित की जा सकती हैं, और इसके बाद प्रति वर्ष इन प्रकाशनों को अद्यतन कर सकते हैं। | जनता से संबंधित सूचना समय-समय पर बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है |