जमा
रोकड़ प्रमाणपत्र
रेपको यह मनी मल्टिप्लायर योजना प्रदान करती है - जो आपके निवेश पर भविष्य में बेहतर राशि प्राप्त करने का एक आदर्श तरीका है। ब्याज का भुगतान केवल आपकी जमा राशि पर ही नहीं बल्कि बैंक द्वारा देय ब्याज पर भी किया गया है। इस प्रकार, भविष्य के उपयोग के लिए आपका निवेश तेजी से बढ़ता जाता है।
- योग्यता – सभी सदस्य
- अवधि – न्यूनतम 12 महीना और अधिकतम 60 महीना
- ब्याज का भुगतान – परिपक्वता पर (चक्रवृद्धि ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है।
- ब्याज की दर
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आरओआई के 1% से भी कम
- आपरेशन का तरीका – Self / E or S / अन्य तरीकें
- जमा पर ऋण (LOD) की सुविधा उपलब्ध है।

आवर्ती जमा (R.D.)
जमाराशि के मासिक प्रेषित धन की एक छोटी राशि धीरे-धीरे और तेजी से ब्याज के साथ बढ़ते हुए परिपक्वता पर एक बड़ी राशि बन जाती है।
- योग्यता – सभी सदस्य
- अवधि - न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष
- विकल्प - विकास (तिमाही आधार पर संचय)
- ब्याज की दर
- ब्याज देय - परिपक्वता पर (तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज की गणना की जाती है)
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आरओआई के 1% से भी कम
- विलंब से भुगतान पर अर्थदंड (Penalty on late payment): शुल्क - रू 2 / - प्रति 100

नम्य आवर्ती जमा
रेपको बहुत ही लचीली मासिक बचत योजना प्रदान करता है। असंख्य मासिक प्रेषण संभव है। दैनिक आधार पर ब्याज की गणना की जाती है और उसे तिमाही आधार पर जमा किया जाता है।
- योग्यता - केवल व्यक्ति
- अवधि – 12 से 60 माह तक
- ब्याज की दर
- मूल राशि (Principal Amount) - सदस्य ग्राहक को प्रति माह जमा करने के लिए मूल राशि तय करना होगा, जो न्यूनतम रु 1000 / - और अधिकतम रु 5000 / - तक हो सकता है।
- मूल राशि से कम राशि एक बार में या अनेक बार में स्वीकार नहीं की जाएगी।
- अधिकतम प्रेषण - - मूल राशि का दस गुना या रु 50000 रुपये प्रति माह जो भी कम हो, उसका भुगतान एक महीने में एक या एक से अधिक किस्तों में किया जा सकता है। प्रत्येक किस्त मूल राशि से कम नहीं होगी।
- जुर्माना - मूल राशि में कमी के लिए लगाया जाता है।
- जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आर.ओ.अई से 1% कम
विशेष गुण
- प्रति माह एक से अधिक प्रेषण संभव है।
- ब्याज की गणना दैनिक आधार पर की जाती है और तिमाही आधार पर जमा किया जाता है।

महिला विकास
महिलाओं के महत्व को स्वीकार करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए, रेपको विशेष रूप से महिला जमाकर्ताओं के लिए एक विशेष योजना लेकर आया है।
- पात्रता – केवल व्यक्तिगत महिला सदस्य (नाबालिग सहित)
- अवधि - 18 महीने
- विकल्प - विकास (तिमाही आधार पर संचय)
- ब्याज की दर
- ब्याज देय - परिपक्वता पर (तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज की गणना की जाती है)
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आर.ओ.अई से 1% कम
- आपरेशन का तरीका- Self / E or S / अन्य तरीकें
- पहली जमाकर्ता महिला होंगी
- जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
- विशेषताएं - 1 दिन की आयु से 100 वर्ष से अधिक आयु की महिला को समान विशेष दर प्रदान किया जाता हैं।

सावधि जमा
एक निर्धारित अवधि के लिए अपने पैसे का निवेश करें और ब्याज की उच्च दर प्राप्त करें। मासिक / त्रैमासिक / छमाही / वार्षिक दर में ब्याज देय है। अल्पकालिक जमा भी उपलब्ध है।
- योग्यता – सभी सदस्य
- ब्याज भुगतान - मासिक शेष राशि पर मासिक छूट और साधारण दर पर तिमाही / अर्ध वार्षिक / वार्षिक बाकी पर मासिक छूट।
- ब्याज की दर
- एस.बी / चेक / एन.ई.एफ.टी के माध्यम से मासिक ब्याज का भुगतान
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आर.ओ.अई से 1% कम
- आपरेशन का तरीका- Self / E or S / अन्य तरीकें
- जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।

ऊरुनी / एम.पी.एस
सेवानिवृत्त (रिटायर्ड)/ वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटिज़न) को अपनी जमा राशि से मासिक आय प्राप्त करने के लिए विशेष योजना भी उपलब्ध है। छूट के बिना मासिक ब्याज भुगतान किया जाता है।
- पात्रता - 60वर्ष के वरिष्ठ नागरिक (वीआरएस के लिए 55 वर्ष), रक्षा सेवा 50 वर्ष
- अवधि - 24 महीने
- जमा की मात्रा - 1 लाख रुपये से 10 लाख रूपये तक
- ब्याज भुगतान - छूट के बिना मासिक (गैर -संचयी)
- जमाकर्ता के बचत खाता / चेक / एन.ई.एफ.टी के माध्यम से मासिक ब्याज का भुगतान (पेमेंट) किया जाता है।
- ब्याज की दर
- विशेष सुविधाएं - अन्य सभी जमाओं के लिए, त्रैमासिक पर ब्याज देय है। यदि एक जमाकर्ता को मासिक ब्याज की आवश्यकता होती है, तो उसे छूट पर भुगतान किया जाता है। लेकिन इस एम.पी.एस में, वरिष्ठ नागरिक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए छूट के बिना ब्याज देय है।
- अतिरिक्त विशेषताएं - 10 कि.मी के दायरे में रहने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को मासिक ब्याज 1,000/- रुपये तक उनके घर / द्वार पर उपलब्ध कराया जाता है।
- प्रीक्लोजर चार्ज(pre closure charge) – नियत अवधि के लिए लागू आर.ओ.अई से 1% कम
- जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।

माहिला आय
महिलाओं के महत्व को स्वीकार करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए, रेपको विशेष रूप से महिला जमाकर्ताओं के लिए एक विशेष योजना लेकर आया है।
- पात्रता – केवल व्यक्तिगत महिला (individual woman) सदस्य (नाबालिग सहित)
- विशेषताएं - 1-100 वर्ष के आयु की महिला को समान विशेष दर प्रदान किया जाता हैं।
- अवधि - 18 महीने
- विकल्प – आय (गैर-संचयात्मक)
- ब्याज की दर
- ब्याज शेष मासिक राशि (छूट युक्त राशि) पर देय है /
- ब्याज शेष त्रैमासिक राशि (साधारण ब्याज) पर देय है
- प्रीक्लोजर – नियत अवधि के लिए लागू आर.ओ.अई से 1% कम
- आपरेशन का तरीका- Self / E or S / अन्य तरीकें
- पहली जमाकर्ता महिला होंगी
- जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
